Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur District Establishes Eight New Wheat Purchase Centers

गेहूं खरीद के लिए आठ नए केंद्र बने

Saharanpur News - सहारनपुर जनपद में गेहूं खरीद के लिए आठ नए केंद्र बनाए गए हैं। डीएम मनीष बंसल ने सभी केंद्र प्रभारियों को जल्दी से गेहूं खरीद का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विकासखंडों में बी पैक्स लि....

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 22 Feb 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
गेहूं खरीद के लिए आठ नए केंद्र बने

सहारनपुर। जनपद में गेहूं खरीद के लिए आठ नए केंद्र बनाए गए हैं। डीएम द्वारा सभी केंद्र प्रभारियों को निर्धारित स्थान पर गेहूं क्रय संबंधी सभी व्यवस्थाएं व किसानों के लिए सभी व्यवस्था पूरी करने के लिए तत्काल गेहूं खरीद कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि विकासखण्ड बलियाखेडी की कृषि उत्पादन मण्डी समिति सहारनपुर, विकासखण्ड देवबन्द के बी पैक्स लि. राजपुर व बी पैक्स लि. कुर्डी, विकासखण्ड नागल के बी पैक्स लि. बचीटी, विकासखण्ड नकुड़ के बी पैक्स लि. अफगान, विकासखण्ड सरसावा के बी पैक्स लि. गदरहेडी, विकासखण्ड मुजफ्फराबाद के बी पैक्स लि. गणेशपुर, विकासखण्ड नानौता के बी पैक्स लि. मुश्कीपुर को गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत किया गया है। सभी केंद्रों पर गेहूं क्रय के लिए निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें