Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsRSS Hosts National Song Competition in Saharanpur

गणगीत स्पर्धा में शारदा नगर पहले स्थान पर

Saharanpur News - सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गणगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 नगरों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें शारदा नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता महापुरुषों और स्वतंत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 17 Nov 2024 11:01 PM
share Share
Follow Us on
गणगीत स्पर्धा में शारदा नगर पहले स्थान पर

सहारनपुर रविवार को महानगर के एक सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक गणगीत प्रतियोगिता आयोजन किया। जिसमें शहर के 15 नगरों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शारदा नगर ने पहला स्थान हासिल किया।

महापुरुषों, स्वतंत्र सेनानियों और संघचालकों के बलिदानों को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान भारत माता के नारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। वहीं स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था ने भी रोमांचित किया। स्वयंसेवक ओउम, स्वास्तिक, त्रिशुल सूर्य के आकार की रचना बनाकर बैठे दिखाई दिए। प्रतियोगिता में शारदा नगर पहले स्थान पर रहा तो महावीर नगर ने दूसरा व हकीकत नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने प्रतियोगिता में बाल स्वयंसेवकों की जमकर प्रशंसा करते हुए भविष्य में प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया। संघ चालक राकेश वीर ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें