Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsNight Sweeping Campaign Launched in Major Markets by Mayor and Municipal Commissioner

नाइट स्विपिंग अभियान की शुरुआत

Saharanpur News - महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार रात शहर के प्रमुख बाजारों में नाइट स्वीपिंग अभियान की शुरुआत की। उन्होंने घंटाघर से चौक फव्वारा तक पैदल भ्रमण कर सड़क पर पड़े कचरे का जायजा लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 27 April 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
नाइट स्विपिंग अभियान की शुरुआत

महापौर डॉक्टर अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार की रात शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों के लिए घंटाघर से नाइट स्वीपिंग अभियान की शुरुआत की। महापौर व नगर आयुक्त ने घंटाघर से चौक फव्वारा तक पैदल भ्रमण कर सड़क पर पड़े कचरे का भी जायजा लिया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए की नाइट स्वीपिंग प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर हर रोज करायी जाए। महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम अधिकारियों के साथ शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे से रात करीब ग्यारह बजे तक शहर के प्र्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर बाजार बंद होने के बाद कितना कूड़ा-कचरा सड़कों पर जमा होता है और उसकी सफाई के लिए कितने कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, का जायजा लिया। महापौर व नगरायुक्त ने घंटाघर से भगतसिंह मार्ग, श्रीराम चौक, नेहरु मार्किट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, सब्जी मण्डी, जुबली पार्क आदि का भ्रमण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें