टैक्स वृद्धि के मामले में महापौर ने व्यापारियों को दिया भरोसा
Saharanpur News - सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार ने व्यापारियों से कहा है कि शहर के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टैक्स से जुड़े मामलों में किसी व्यापारी को नुकसान नहीं होगा। नगर निगम...

सहारनपुर। महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा है कि शहर के विकास में व्यापारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी रक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों को एक बार पुनः विश्वास दिलाया है कि टैक्स से जुड़े मामले में किसी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। महापौर ने व्यापारियों से मुलाकात के दौरान बताया कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा जीआईएस सर्वे बिलों का वार्डो में जाकर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का कोई नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। सभी व्यापारी मण्डलों के साथ संवाद कर जीआईएस से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया जायेगा और स्थितियों को ठीक कराया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।