Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMassive Shivratri Celebrations in Saharanpur Devotees Perform Rituals and Water Offerings

26 फरवरी को खनन संचालन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Saharanpur News - सहारनपुर में फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर शहर और गांव के मंदिरों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 22 Feb 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
26 फरवरी को खनन संचालन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व मनाए जाने के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों में भारी संख्या में हिन्दू श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः काल से ही देर शाम तक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाता है। कांवडियों द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर सकड मार्ग से रूडकी, भगवानपुर, छुटमलपुर, गागलहेडी होते हुए जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पंहुचकर जलाभिषेक किया जाता है। कावड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए जनपद के थाना मिर्जापुर, बेहट, बिहारीगढ, जनकपुरी, कोतवाली देहात, गागलहेडी, चिलकाना, सरसावा, फतेहपुर में खनन वाहनों का संचालन 26 फरवरी को पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें