डीआईजी जेल ने बंदियों से पूछी समस्याएं
Saharanpur News - सहारनपुर में डीआईजी जेल सुभाष शाक्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से समस्याएँ पूछी और जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट थे और सफाई का विशेष ध्यान रखने के...

सहारनपुर। डीआईजी जेल सुभाष शाक्य ने शनिवार को जिला कारागार निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से समस्याएं पूछी और कारागार की व्यवस्थाएं देखी। वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। शनिवार को डीआईजी जेल जिला कारागार पहुंचे। सर्व प्रथम उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण किया। इसके पश्चात बैरकों और कारागार के अस्पताल की व्यवस्था देखी। में शौचालयों में सफाई व्यवस्था देखी। डीआईजी जेल ने बंदियों और कैदियों से उनकी समस्याएं पूछी। इसके पश्चात डीआईजी जेल ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। डीआईजी कारागार की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि किसी बंदी व कैदी को परेशानी न होने दी जाए। जिला कारागार के अस्पताल की व्यवस्था और बेहतर बनाया जाए। इस दौरान जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सहित जिला कारागार स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन में बने डायल 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल 112 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।