Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBrahmin Mahasabha Announces New Appointments and Demands Public Holiday for Parshuram Jayanti

अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के पदाधिकारियों की घोषणा

Saharanpur News - सहारनपुर में अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 28 April 2025 12:08 AM
share Share
Follow Us on
अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के पदाधिकारियों की घोषणा

सहारनपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले और महानगर के नव मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राहमण समाज ने प्रत्येक युग में मानव कल्याण और राष्ट्र उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सालासार धाम के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रे ने समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक, संरक्षक सुरेश दत्त शर्मा ने बताया कि 1939 में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा का गठन किया था। मंडल अध्यक्ष अनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष केके शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रामनवमी, जन्माष्टमी की तरह मनाने और सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। कुलदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, धनजंय शर्मा, प्रदीप शर्मा को महामंत्री, प्रद्युम्न शर्मा, नीरज शर्मा संगठन महामंत्री, विनोद शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें