Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsUP Board High School and Intermediate Exam Results 2025 High School Pass Rate Increases Intermediate Declines

हाईस्कूल में 1.61 फीसदी बढ़ा तो इंटर में 2.04 परसेंट घटा रिजल्ट

Rampur News - जिले में यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 1.61% बढ़कर 91.22% हो गया, जबकि इंटर का 2.04% घटकर 83.33% रह गया। हाईस्कूल में 26282 पंजीकृत में से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 26 April 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
हाईस्कूल में 1.61 फीसदी बढ़ा तो इंटर में 2.04 परसेंट घटा रिजल्ट

जिले में शुक्रवार को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इस परिणाम में जिले में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 1.61 प्रतिशत बढ़ गया है। जबकि,इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.04 प्रतिशत घट गया है। जिले में पिछले साल हाईस्कूल परीक्षा में 26282 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इस परीक्षा में 24414 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम के दौरान 21878 परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जिस पर जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.61 प्रतिशत रहा था। जबकि,इंटर में 21827 परिक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 20423 ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा परिणाम में 17436 परीक्षार्थी पास हुए थे। तब जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.37 प्रतिशत रहा था। इस बार 2025 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में परिणाम 1.61 प्रतिशत बढ़ने के बाद 91.22 प्रतिशत हो गया है। वहीं, इंटर में 2.04 प्रतिशत घटने के बाद 83.33 पर पहुंच गया।

इंटरमीडिएट के आठ वर्षो के परीक्षाफल पर नजर

वर्ष प्रतिशत

2018 76.02

2019 65.44

2020 82.24

2021 99.88

2022 79.25

2023 79.73

2024 85.37

2025 83.33

हाईस्कूल के आठ वर्षो के परीक्षा फल पर नजर-

वर्ष प्रतिशत

2018 68.28

2019 86.78

2020 87.91

2021 99.99

2022 90.74

2023 93.58

2024 89.61

2025 91.22

- नोट वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हुई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें