Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsStrengthening Party at Booth Level Apna Dal S Meeting in Tanda

संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

Rampur News - टांडा में अपना दल एस की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील ने आगामी जोन स्तर की बैठक के बारे में जानकारी दी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 10 Feb 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

टांडा। अपना दल एस की पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्वार टांडा विधान सभा क्षेत्र की मासिक बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शरीफ जमील ने कहा कि पंद्रह फरवरी को सभी चार जोनों में जोन स्तर की बैठक की जाएगी और बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूत करने की रणनीतिक बनाई जाएगी। नगर अध्यक्ष अहमद नवी सैफी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचार धारा एवं नीतियों की जानकारी देते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करने पर जोर दिया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चमरब्बा मेहबूब अली पाशा, अहमद प्रधान, जोन अध्यक्ष अकबर अली, जावेद अली, खलील अहमद, मोहम्मद अहमद, अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें