Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsSt Paul s School Hosts Workshop on New Education Policy

सेंट पॉल्स स्कूल में नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

Rampur News - सेंट पॉल्स स्कूल में शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. प्रशांत कुमार ने नई शिक्षा नीति पर जानकारी दी, जो भारतीय शिक्षा में कौशल विकास को प्रोत्साहित करती है। प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 27 April 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
सेंट पॉल्स स्कूल में नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

सेंट पॉल्स स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. प्रशांत कुमार ने नई शिक्षा नीति के बिंदुओं पर जानकारी दी। डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक ऐतिहासिक कदम है भारतीय शिक्षा पद्धति में जो न केवल पुस्तकों तक सीमित है। यह छात्र छात्राओं में कौशल विकास को भी प्रबल बनाता है। एक शिक्षक का परम कर्तव्य अपने शिक्षार्थी का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने कहा कि सीबीएसई के द्वारा कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को नई ऊर्जा मिलती है, नई योजनाओं का समावेश देखने को मिलता है। जससे उसके दायित्वों की न केवल पूर्ति होती है बल्कि एक शिक्षक की समाज के प्रति महत्ता को जान पाता है। इस असवर पर सुधीर कुमार सिंह,मखमूर अख्तर,मदीहा, सहर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें