Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRagi groups bathed Sangat with Shabad Kirtan

रागी जत्थो ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

Rampur News - गुरु गोविंद सिंह जी के चारों बेटों की शहीदी पर्व को संर्पित धमोरा जवाई में दीवान सजा। इसमें भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहब के सम्मुख मत्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 26 Dec 2019 11:35 PM
share Share
Follow Us on
रागी जत्थो ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

गुरु गोविंद सिंह जी के चारों बेटों की शहीदी पर्व को संर्पित धमोरा जवाई में दीवान सजा। इसमें भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहब के सम्मुख मत्था टेका।

गुरुद्वारे में रागी जत्थो ने गुरु गोविंद सिंह जी के चारो साहबजादों की याद में बाहर से आए रागी जत्थो ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रागी जत्था भाई जगदीश सिंह ने गुरु का इतिहास पढ़कर सुनाया और कहा कि हमें गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। हर सिक्ख का फर्ज बनता है कि वे अमृतपान करे और दीन दुखियों की सेवा करे। भाई सतनाम सिंह, भाई सुखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रणजीत कौर ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर हुआ। वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने गुरुद्वारा पहुंचकर कहा कि हम सबका फर्ज बनता है कि सच्चाई के मार्ग पर चलें और गुरु के बताए उपदेशों को सुनें। सरदार अवतार सिंह को कमेटी ने सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। गुरुचरन सिंह, सुक्खा सिंह, प्रीतम सिंह, शेर सिंह, भोला सिंह, सुख सिंह, राम सिंह, जसवंत सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें