Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMysterious Death of Woman in Shahjahan Nagar Mental Health Issues Suspected
सड़क हादसे में महिला की मौत
Rampur News - शहजादनगर के गांव नोगवां निवासी चुन्नी लाल की पत्नी बीना, जो मानसिक संतुलन की समस्याओं से जूझ रही थी, अचानक घर से गायब हो गई। उसका शव हमसफर चौक के पास मिला, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह किसी वाहन की...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 26 April 2025 03:47 AM

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव नोगवां निवासी चुन्नी लाल पेशे से मजदूर है। उनकी शादी वर्ष 2011 में पास में रहने वाली बीना (35) से हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय से बीना का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को वह बिना बताए अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद देर शाम उसका शव हमसफर चौक के पास मिला। शव को देखकर लग रहा था कि वह किसी वाहन की चपेट में आई है। शुक्रवार दोपहर को गंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।