रंजिश के चलते राइस मिल स्वामी पर झोंका फायर,तहरीर दी
Rampur News - केमरी थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के कारण राइस मिल स्वामी रियाजुद्दीन पर गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

केमरी थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के चलते राइस मिल स्वामी पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से राइस मिल स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। वहीं, गोली से घायल हुए राइस मिल स्वामी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर,पीड़ित के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। केमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी नियाज अहमद ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि गुरुवार को वह अपने सांडू राइस मिल स्वामी रियाजुद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर गए थे। जैसे ही दोनों बाइक से उतरे तो पड़ोसी खेत स्वामी इंद्रजीत सिंह ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी की माता घर से बंदूक निकाल लाईं और बेटे दे दी। विरोध करते हुए पीड़ित सांडू के साथ मौके से भगा तो आरोपी ने पीछा कर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली रियाजुद्दीन के लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घायल को उपचार के बिलासपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने में मां-बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि एक युवक के गोली लगी है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।