किसानों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
Rampur News - भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने पहाड़ी गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। राष्ट्रीय सचिव डॉ. मतीन खान ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हाल के आतंकी...

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव डॉ.मतीन खान के नेतृत्व में पहाड़ी गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश जाहिर किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए पूरा देश स्तब्ध है। आतंकवादियों न जो यह कायराना हरकत की है, इसके लिए आरोपियों को सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए। किसानों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद किसानों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर सलीम,तहजीब, रोहित, बिलाल खान, कमल, प्रेम, फैजी,अकमल, हम्माद, रागिब खान, आरिफ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।