इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं : शायर अलीम
Rampur News - आल इंडिया इस्लामिक पोइट शायर अलीम रजा रामपुरी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निन्दा की। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है और कुरआन में निर्दोष व्यक्ति की हत्या को पूरी मानवता...

आल इंडिया इस्लामिक पोइट शायर अलीम रजा रामपुरी ने पहलगाम हुए आतंकी हमले की कड़ी निन्दा की। कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। इस्लाम ऐसी विचारधारा को खारिज करता है जो हिंसा और अतंकवाद को बढ़ावा देती है। अलीम रजा ने कहा कि कुरआन में अल्लाह ने फरमाया जिस किसी ने एक इंसान को नाहक कत्ल किया उसने पूरी इंसानियत का कत्ल किया। कहा कि पेगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि मुसलमान वो है जिसके हाथ और जुबान से दूसरा मुसलमान या इंसान महफूज रहे। इस्लाम शान्ति सुरक्षा और भाईचारे का पैगाम देता है। लिहाजा आंतकवाद का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है। इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। इस्लाम ऐसी विचारधारा को खारिज करता है जो हिंसा और अतंकवाद को बढ़ावा देती है। इस हमले ने न केवल निर्दोष लोगो की जान ली वल्क्ी कशमीर की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी नुकसान पहुंचाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।