अस्पताल महिला कर्मी को कार ने मारी टक्कर,घायल
Rampur News - रामपुर में एक महिला, जो जिला अस्पताल में ड्यूटी के बाद घर जा रही थी, एक कार की टक्कर से घायल हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 25 Feb 2025 01:57 PM

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के सहविया खुर्द निवासी सुनील कुमार की साली शीतल जिला अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में रजौड़ा के बची सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शीतल घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।