Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsSix-Year-Old Girl Victim of Sexual Assault in Harchandpur Accused Arrested

बालक ने छह साल की बच्ची से की छेड़छाड़, केस दर्ज

Raebareli News - हरचंदपुर में एक छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और किशोर न्याय बोर्ड भेजा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 27 April 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
बालक ने छह साल की बच्ची से की छेड़छाड़, केस दर्ज

हरचंदपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया हैं। बच्ची की मां न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी बालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है। थाने के एक गांव में रहने वाली लगभग छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच वहां पहुंचा बालक बच्ची को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया। बालक बच्ची को डरा धमकाकर अश्लील हरकते करने लगा। बच्ची का पिता घर के बाहर मजदूरी करने गया है। घर में बच्ची की मां मौजूद थी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बालक के चंगुल से छूटी बच्ची ने रोते हुए घर आकर मां को बालक की कारस्तानी बताईं। शनिवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया महिला कि शिकायत पर बालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयीं हैं। महिला पुलिस की अभिरक्षा में बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें