Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsPolice Chief Transfers 68 Personnel to Enhance Law and Order in Raebareli

एक निरीक्षक समेत 68 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

Raebareli News - रायबरेली में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने 68 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया। इसमें निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी को वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 27 April 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
एक निरीक्षक समेत 68 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

रायबरेली,संवाददाता। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त और दुरूस्त बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने एक निरीक्षक समेत विभाग के 68 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी को प्रभारी वीआईपी सेल से अतिरिक्त निरीक्षक सलोन, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी वीआईपी सेल, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनौजिया को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी एएचटीयू और यहां तैनात रहे अरविंद सिंह को हरचंदपुर थाने की गुल्लूपुर चौकी प्रभारी बनाया। इसी तरह से रामकृपाल सिंह को गुल्लूपुर से पुलिस लाइन, लोकेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया। पुनीत मलिक को पुलिस लाइन से लालगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया। प्रवीण कुमार सिंह को लालगंज पुलिस चौकी से करहिया पुलिस चौकी बनाया। अंकुर दुबे को करहिया बाजार से सलोन, दिनेश सिंह को डलमऊ से चौकी प्रभारी जिला कारागार। राकेश मिश्रा , अनिल कुमार को भदोखर से खीरों, अवशाफ अली को पुलिस लाइन से सलोन, कलीम अहमद को नसीराबाद समेत 68 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। एसपी की ओर से किए गए स्थानांतरण के बाद महकमें में हड़कंप मचा रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें