रायबरेली-सवर्ण आर्मी ने मनाई जयंती
Raebareli News - परशदेपुर में माता मिढुरिन देवी मंदिर परिसर में सवर्ण आर्मी द्वारा भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। वक्ताओं ने...

परशदेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर स्थित माता मिढुरिन देवी मंदिर परिसर में सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वहीं पदाधिकारियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके संघर्ष, धर्म रक्षा एवं सामाजिक समरसता के संदेशों को रेखांकित किया। कार्यक्रम को सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह फौजी, जिला संरक्षक जे के शुक्ला, जिला संयोजक अरविंद सिंह, तहसील अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के साथ अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर युवा नेता विशाल सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ) अनूप पंडेय, घनश्याम मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव, श्रीकांत त्रिवेदी, अनूप पांडेय, रज्जन पांडेय आदि ने मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।