मुस्लिम समाज के हितों को ध्यान में रख की बनाया गया नया कानून
Raebareli News - रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि संजय राय ने बताया कि 31% मुसलमान गरीबी रेखा से नीचे हैं। नए कानून से मुस्लिम महिलाओं की स्थिति...

रायबरेली, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री संजय राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 31 परसेंट मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। लाखों करोड़ कि वक़्फ़ संपत्तियों द्वारा उनके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया। जब कि अब वक़्फ़ के नए कानून में वक्फ की आय से मुस्लिम महिलाओं की स्थिति को शशक्त बनाया जाएगा। जिसमे विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथो के भरण पोषण को स्पष्ट रुप से उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखा किया जाएगा। मुस्लिम कल्याण फंड से करोड़ो की लूट हो रही है। मस्जिदे खस्ताहाल है और वक्फ अधिकारी मालामाल, गरीब मुस्लिम छात्रों की छात्र वृत्ति लूटी गयी। सरकार ने मुस्लिम समाज के हित को ध्यान में रखते हुए नया क़ानून बनाया है। जिससे गरीब मुस्लिम समाज को उनके अधिकार मिल सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, मो. शरीफ जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, राहुल वाल्मीकि,सुरेंद्र सिंह दाढ़ी,देवेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री शरद सिंह,विजय टप्पू,सरोज गौतम,शिवेन्द्र सिंह,विवेक शुक्ला,अभिषेक वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।