Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSpiceJet Launches Direct Flights from Prayagraj to Major Cities

चार शहरों की बढ़ी कनेक्टविटी, 3866 यात्रियों ने किया हवाई सफर

Prayagraj News - प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए स्पाइस जेट ने सीधी उड़ानें शुरू की। पहले दिन 1364 यात्रियों ने इन उड़ानों का उपयोग किया। कुल 29 फ्लाइटों का आवागमन हुआ, जिसमें 3866...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 13 Jan 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
चार शहरों की बढ़ी कनेक्टविटी, 3866 यात्रियों ने किया हवाई सफर

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्पाइस जेट ने रविवार को प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दीं। पहले दिन कुल 1364 यात्रियों ने इन उड़ानों का उपयोग किया। इस तरह से प्रयागराज से चार शहरों की कनेक्टविटी बढ़ गई। साथ ही दिल्ली की फ्लाइट की सुविधा बढ़ गई है। इस तरह रविवार को फ्लाइटों की संख्या बढ़ने पर 3866 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें 15 फ्लाइट से 2282 यात्री प्रयागराज आए जबकि 14 फ्लाइट से 1584 यात्री प्रयागराज से उड़ान भरे। कुल 29 फ्लाइटों का एयरपोर्ट पर आवागमन हुआ।

उड़ानों का विवरण:

जयपुर: सुबह 8.15 बजे पहली उड़ान 69 यात्रियों के साथ पहुंची, वापसी में 26 यात्री गए।

बेंगलुरु: सुबह 9.15 बजे 181 यात्री आए, 115 रवाना हुए।

अहमदाबाद: सुबह 10.50 बजे 182 यात्री आए, 143 गए।

दिल्ली: दोपहर 1.30 बजे 185 यात्री आए, 101 रवाना हुए।

मुंबई: शाम 4.10 बजे 176 यात्री पहुंचे, 186 रवाना हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें