इंजीनियरिंग कर उद्यमी बनना चाहती हैं शिवानी
Prayagraj News - प्रयागराज की शिवानी सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 96.80% अंक हासिल किए, जिसमें गणित में 99 अंक शामिल हैं। शिवानी का सपना इंजीनियरिंग कर खुद का व्यवसाय...

प्रयागराज। कोरांव के कुकुरहटा की रहने वाली शिवानी सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो उसकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है। सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की छात्रा शिवानी सिंह ने 96.80 फीसदी अंक प्राप्त किया। सबसे अधिक अंक गणित में 99, रसायन में 98, हिन्दी में 97, अंग्रेजी और भौतिक विज्ञान में 95-95 अंक आए हैं। शिवानी सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी सफलता मिलने की उम्मीद नहीं थी। हालांकि इतना पता था कि वह अच्छे अंकों से पास होंगी। शिवानी के पिता संतोष सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं और मां कंचन देवी गृहिणी हैं। वह शिवानी की पढ़ाई के लिए उसके साथ जागती रहती हैं। शिवानी की मां मानती हैं कि उसे और परिश्रम करने की जरूरत है। हालांकि आज भी शिवानी आठ से दस घंटे पढ़ाई करती हैं। शिवानी इंजीनियरिंग कर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। शिवानी के अनुसार वह गणित विषय में बहुत अच्छी हैं और उन्हें इस विषय में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। शिवानी को खाली समय में मां के साथ घर के कामों में हाथ बंटाना पसंद है, जो उसके परिवारिक मूल्यों को दर्शाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।