Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRailway Diverts 14 Long-Distance Trains Post-Maha Shivratri in Prayagraj

महाशिवरात्रि के बाद भी ये ट्रेनें प्रयागराज नहीं आएंगी

Prayagraj News - महाशिवरात्रि के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 14 लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं। ये ट्रेनें अब प्रयागराज जंक्शन से नहीं गुजरेंगी और झांसी व कानपुर होकर चलेंगी। यह बदलाव 28 फरवरी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 25 Feb 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि के बाद भी ये ट्रेनें प्रयागराज नहीं आएंगी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के बाद भी आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लम्बी दूरी की 14 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन होकर नहीं गुजरेंगी। इनके मार्ग बदल दिए गए हैं।

28 फरवरी को 12562 नई दिल्ली जय नगर, 15657 दिल्ली कामख्या, 12506 आनंद विहार ट.कामख्या, 12488 आनंद विहार ट.जोगबनी, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार, 12165 लोकमान्य तिलक ट, गोरखपुर, 12539यशवंतपुर लखनऊ, 15017 लोकमान्य तिलक ट.गोरखपुर, 11061 लोकमान्य तिलक जय नगर, 18205 दुर्ग नौतनवा, 11071 लोकमान्य तिलक बलिया, 11037 पुणे गोरखपुर, 22969 ओखा बनारस, 22535 रामेश्वरम बनारस प्रयागराज होकर नहीं गुजरेगी। इसी तरह वापसी में भी ये ट्रेनें मार्ग बदलकर झांसी व कानपुर होकर जाएंगी। इसी तरह एक मार्च को भी दिल्ली कामख्या, आनंद विहार कामख्या, लोकमान्य तिलक गोरखपुर, लोकमान्य तिलक जय नगर, लोकमान्य तिलक बलिया, लोकमान्य तिलक रांची और दादर बलिया मार्ग बदलकर चलेंगी। वापसी में भी ये ट्रेनें प्रयागराज होकर नहीं गुजरेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें