एमएनएनआईटी का औद्योगिक क्षेत्र शासन को सौंपने का भेजेंगे प्रस्ताव
Prayagraj News - प्रयागराज में मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के औद्योगिक क्षेत्र को शासन को सौंपने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा भेजा जाएगा। उद्योग बंधु लंबे समय से जमीन पर उद्योग खोलने...

प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) स्थित औद्योगिक क्षेत्र शासन को सौंपने का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से भेजा जाएगा। यहां औद्योगिक क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस जमीन पर उद्योग खोलने के लिए उद्योग बंधु लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब जिलाधिकारी इसका प्रस्ताव तैयार करेंगे। एमएनएनआईटी परिसर में उद्योग को चलाने के लिए 55 दुकानों का आवंटन किया गया था। उद्देश्य था कि नए उद्योगपतियों को प्लेटफॉर्म मिल जाए। जब उद्योगपति स्थापित हो गए तो इसे बंद कराया गया। जिसे लेकर उद्योपतियों में नाराजगी थी। मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में यह प्रकरण कई बार उठा। इसके लिए शुक्रवार को विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात की। इस प्रकरण का सार्थक समाधान कराने के लिए कहा। डीएम ने बताया कि इसे शासन को हैंडओवर करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।