Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsOver 50 Differently Abled Individuals from Pali Attend Eye Camp in Rajasthan

राजस्थान के 50 दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

Prayagraj News - राजस्थान के पाली जिले के 50 से अधिक दिव्यांगों ने नेत्र कुम्भ में भाग लिया। दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी के नेतृत्व में आए दल को सम्मानित किया गया। आंखों की जांच की गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 18 Feb 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
राजस्थान के 50 दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

सेक्टर छह के बजरंग मार्ग स्थित नेत्र कुम्भ में मंगलवार को राजस्थान के पाली जिले के 50 से अधिक दिव्यांगों का आगमन हुआ। पाली के दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी के नेतृत्व में आए दिव्यांगों के दल को पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। दल में शामिल जरूरतमंद दिव्यांगों की आंख की जांच कर चश्मे वितरित किए गए। सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुम्भ के महत्व पर प्रकाश डाला। नेत्र कुम्भ के महाप्रबंधक सत्यविजय सिंह के अनुसार पांच लाख लोगों के नेत्र की जांच और तीन लाख जरूरतमंद लोगों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। व्यवस्थापक अशोक, सुरेश देवासी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें