प्रयागराज से बोकारो और चेन्नई की सीधी उड़ान
Prayagraj News - महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने नया फ्लाइट शेड्यूल जारी किया है। अब मुम्बई, दिल्ली के साथ चेन्नई और बोकारो जैसे शहरों से प्रयागराज के लिए हवाई यात्रा की सुविधा...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई यात्रा को लेकर अच्छी खबर है। एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को अपना नया फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। मुम्बई और दिल्ली के साथ अब चेन्नई, बोकारो और अन्य शहरों से भी प्रयागराज के लिए हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह सेवा फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। प्रयागराज से पहली बार चेन्नई और बोकारो के लिए सीधे प्लाइट सेवा शुरू हो रही है।
महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब दो दर्जन शहरों को प्रयागराज से जोड़ने के लिए हवाई मार्ग की व्यवस्था की गई है। कुछ शहरों के लिए वाया दिल्ली हवाई यात्रा की सुविधा भी दी गई है। 10 जनवरी से विभिन्न विमान कंपनियों ने अपनी सेवा शुरू की। इसके कारण इस साल हवाई यात्रा करने वालों ने रिकार्ड बनाया। चार हजार से अधिक यात्रियों ने एक-एक दिन में यात्रा की।
एयर इंडिया का शेड्यूल
29 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक
मुंबई से प्रयागराज: आगमन समय 13:20 बजे
प्रयागराज से मुंबई: प्रस्थान समय 14:20 बजे
एक फरवरी से 29 फरवरी 2025 तक:
मुंबई से प्रयागराज: आगमन समय 11:30 बजे
प्रयागराज से मुंबई: प्रस्थान समय 12:15 बजे
स्पाइसजेट का शेड्यूल
एक फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक
दिल्ली से प्रयागराज: आगमन समय 06:45 बजे
प्रयागराज से हैदराबाद: प्रस्थान समय 07:20 बजे
हैदराबाद से प्रयागराज: आगमन समय 12:00 बजे
प्रयागराज से चेन्नई: प्रस्थान समय 12:35 बजे
चेन्नई से प्रयागराज: आगमन समय 18:35 बजे
प्रयागराज से दिल्ली: प्रस्थान समय 19:10 बजे
बोकारो से प्रयागराज: आगमन समय 10:05 बजे
प्रयागराज से मुंबई: प्रस्थान समय 10:45 बजे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।