नेपाल के मधेश प्रदेश के अर्थ मंत्री ने किया स्नान
Prayagraj News - नेपाल के अर्थ मंत्री सुनील कुमार यादव ने महाकुम्भ में भाग लिया और भारतीय-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल की 80% आबादी हिंदू है और भारत-नेपाल के बीच रिश्ते गहरे हैं। यह सभी...
नेपाल के मधेश प्रदेश के अर्थ मंत्री सुनील कुमार यादव ने रविवार को संगम स्नान किया। उसके बाद महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 स्थित हर्षवर्धन मार्ग पर स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर में महायज्ञ में आहुतियां दीं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत एक है। हम दोनों ही सनातन धर्मी हैं और गाय को माता मानते हैं। जिस प्रकार भारत के सनातन धर्मियों के लिए महाकुम्भ का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है, उसी प्रकार नेपाल के लिए भी है। कहा कि यह सभी सनातन धर्मियों के लिए गर्व का विषय है। कहा कि नेपाल की 80 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी और बेटी का संबंध है। यह हमारा अपना घर जैसा ही है। इन संबंधों में इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां किसका शासन है। इस अवसर पर विक्रम यादव, नेपाली कांग्रेस के मुख्य सचिव संतू प्रसाद, नेपाल के उद्योगपति अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।