Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNational Executive Meeting Concludes at Mahakumbh Focus on Disability Services

सक्षम हर जिले में स्थापित करेगा दिव्यांग सेवा केंद्र

Prayagraj News - महाकुम्भ नगर में सामाजिक संस्था सक्षम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का समापन हुआ। प्रो. दयाल सिंह पंवार ने दिव्यांग सेवा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 24 Feb 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
सक्षम हर जिले में स्थापित करेगा दिव्यांग सेवा केंद्र

महाकुम्भ नगर। नेत्र कुम्भ में सामाजिक संस्था सक्षम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का रविवार को समापन हुआ। इस मौके अध्यक्षता कर रहे लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विवि में संस्कृत विभाग के प्रो़ दयाल सिंह पंवार ने कहा कि देश के हर जिले में दिव्यांग सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। तहसील स्तर पर संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि यह निर्णय दिव्यांगों के लिए समावेशी विकास और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी से शुरू होगा। सक्षम के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद राज, उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय मौजूद रहे। मप्र के बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गयी नेत्र कुम्भ की सराहना से टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की। सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि डॉक्टरों व सभी सेवकों के लिए सुखद क्षण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें