Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMahakumbh Hospital Welcomes 15th Baby A Healthy Girl Named Pavitri

महाकुम्भ के केंद्रीय अस्पताल में जन्मीं पवित्रा

Prayagraj News - महाकुम्भ नगर के केंद्रीय अस्पताल में शुक्रवार को बांदा की रोशनी ने एक स्वस्थ लड़की को जन्म दिया, जिसका नाम पवित्रा रखा गया है। पति सर्वेश के साथ अस्पताल पहुंची रोशनी की सुरक्षित प्रसव प्रक्रिया डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 15 Feb 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ के केंद्रीय अस्पताल में जन्मीं पवित्रा

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के सेक्टर में स्थित 100 बेड के केंद्रीय अस्पताल में शुक्रवार को बांदा की रोशनी ने एक लड़की को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर पति सर्वेश उन्हें लेकर केंद्रीय अस्पताल पंहुचे। अस्पताल में डॉ. सरोज ने नार्मल रूप से सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक के अनुसार बच्ची का नाम पवित्रा रखा गया है। मैट्रन रमा सिंह का सहयोग रहा।महाकुम्भ में पैदा होने वाला 15वां व केंद्रीय अस्पताल में पैदा होने वाला 14वां बच्चा है। महाकुम्भ में अब सात लड़की और आठ लड़के जन्म ले चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें