मिशन चंद्रयान के नायक डॉ. एस सोमनाथ ने लगाई डुबकी
Prayagraj News - इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ ने महाकुम्भ में संगम स्नान किया। उन्होंने बिना किसी प्रोटोकाल के संगम पहुंचे और अपने जूनियर के साथ पैदल गए। स्नान के बाद वे प्रयागराज से वाराणसी गए।

महाकुम्भ नगर, प्रमुख संवाददाता। इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनााइजेशन) के पूर्व प्रमुख डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ ने सोमवार को महाकुम्भ में संगम स्नान किया। मिशन चंद्रयान के तहत विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा तक पहुंचाने और लैंडिंग में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ सादगी से संगम पहुंचे।
इसरो के पूर्व प्रमुख ने महाकुम्भ नगर जाने के लिए कोई प्रोटोकाल नहीं लिया। कई कार्यक्रमों में भाग लेने प्रयागराज आए डॉ. एसपी सोमनाथ सुबह इसरो में उनके जूनियर रहे प्रयागराज के अर्पित पांडेय के साथ पैदल संगम गए। हाथ में एक झोला लिए डॉ. सोमनाथ देसी नाव पर सवार होकर गए और संगम में डुबकी लगाई। मूलत: त्रिवेंद्रम के रहने वाले डॉ. सोमनाथ स्नान के बाद प्रयागराज से वाराणसी गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।