Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsGanga Water Levels Drop Ahead of Mahakumbh s Fifth Bathing Festival

पांचवें स्नान पर्व से पहले गंगा का जलस्तर घटने से खलबली

Prayagraj News - महाकुम्भ के पांचवें स्नान पर्व से पहले गंगा का जल स्तर घट गया है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में कठिनाई हो रही है। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व 12 फरवरी को है। संगम क्षेत्र के घाटों पर पानी कम होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 10 Feb 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
पांचवें स्नान पर्व से पहले गंगा का जलस्तर घटने से खलबली

महाकुम्भ के पांचवें स्नान पर्व के पहले गंगा में जल कम हो गया है। संगम क्षेत्र के कई घाटों पर जल इतना कम हो गया है कि श्रद्धालु ठीक से डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व 12 फरवरी को है। पांचवें स्नान पर्व के पहले अचानक पानी कम होने से खलबली मच गई है। कानपुर बैराज से गंगा में अतिरिक्त जल छोड़ने की सिफारिश की गई है। महाकुम्भ के सबसे बड़े संगम नोज घाट पर गंगा में जल कम होना चिंता का कारण बन गया है। इस घाट पर गहराई बढ़ाने की कवायद हो रही है। घाट पर पोकलैंड से खोदाई कर गंगा की गहराई बढ़ाई जा रही है। यह प्रयोग अन्य घाटों पर भी किया जा सकता है।

संगम नोज के अलावा अन्य घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालु भी गंगा का जलस्तर घटने की बात कह रहे हैं। श्रद्धालुओं के मुताबिक, नागवासुकि के पास घाट पर गंगा में डुबकी लगाना मुश्किल हो गया है। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के इंजीनियरों का दावा है कि पांचवें स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पूर्व की तरह पर्याप्त जल मिलेगा।

30 सेमी तक जल हुआ है कम

गंगा में 30 सेमी तक जलस्तर घटने की सूचना मिली है। महाकुम्भ में अब तक गंगा का जलस्तर 72.50 मीटर पर स्थिर था। अब 72.20 मीटर जलस्तर है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इस समय 10 हजार क्यूसेक से अधिक जल छोड़ा जा रहा है। इसे और बढ़ाने के लिए आग्रह किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें