Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsEnchanting Kathak Dance Performance Celebrates Namami Devi Narmada in Madhya Pradesh

नृत्य के जरिए नर्मदा की उत्पत्ति का कलाकारों ने किया मंचन

Prayagraj News - मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने मंडपम में कथक नृत्य शैली में 'नमामि देवी नर्मदा' का मनमोहक मंचन किया। इंदौर की हर्षिता शर्मा ने राग पहाड़ी में प्रस्तुति दी। नृत्य की संरचना डॉ. पुरू दाधीच की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 19 Feb 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
नृत्य के जरिए नर्मदा की उत्पत्ति का कलाकारों ने किया मंचन

मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से सेक्टर सात स्थित मंडपम में बुधवार को लोकपर्व के अंतर्गत कथक नृत्य शैली में कलाकारों ने नमामि देवी नर्मदा का मनमोहक मंचन किया। इंदौर की हर्षिता शर्मा व साथियों ने तीन ताल में निबद्ध राग पहाड़ी में कथक की प्रस्तुति की। नृत्य की संरचना पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच की रही। कलाकारों ने नृत्य के साथ ‘देवि नर्मदा के उद्गम की कथा सुनाते हैं, किसकी विनती पर हुईं प्रकट यह बतलाते हैं... गीत की प्रस्तुति से समां बांधा। बुंदेलखंड के अहीर समुदाय ने कृष्ण जन्म की खुशी पर मनाए जाने वाले अहिराई नृत्य व डिडोरी के धनीराम व साथियों ने बैगाजाति के होली नृत्य की प्रस्तुति दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें