आकर्षित कर रही मध्य प्रदेश की चित्र प्रदर्शनी
Prayagraj News - मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी में खगोलीय परिवर्तनों और पृथ्वी के पहले राजा पृथु के चित्रों सहित 50 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है...

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से सेक्टर सात में स्थित पवेलियन में सांस्कृतिक गौरव को समर्पित चित्र प्रदर्शनी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में खगोलीय परिवर्तनों व दिशाओं के पता लगाने की विधि, पृथ्वी के प्रथम राजा पृथु का चित्र व पृथ्वी के समतलीकरण, कृषि कार्य का शुभारंभ, गंधर्व लोक विषयक चित्र, श्रीधराचार्य, आर्यभट्ट, वामदेव व महर्षि पिंगल सहित कुल 50 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि प्रदर्शित चित्रों से संबंधित जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। प्रदर्शनी 26 फरवरी तक चलती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।