Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolent Clash Over DJ Dance Dispute Leaves Multiple Injured in Heera Ganj

डीजे पर डांस के विवाद में कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला, सात लोग घायल

Pratapgarh-kunda News - हीरागंज में बारात में डीजे पर डांस के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से दो और दूसरे से पांच लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 21 April 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
डीजे पर डांस के विवाद में कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला, सात लोग घायल

हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारात में डीजे पर डांस के विवाद को लेकर घर आने के बाद दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक और से दो और दूसरी ओर से पांच लोग घायल हो गए। सर पर कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रयागराज रेफर किया गया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर बिंधन पूरे मक्ताहार के रहने वाले राहुल सरोज, अमन सिंह और गोपाल सिंह रविवार शाम अपने मित्र राजापुर निवासी बंशी गुप्ता की बारात में थाना क्षेत्र के गोगहर गांव गए थे। वहां डीजे पर डांस के दौरान राहुल के धक्के से गोपाल के पैर में चोट आ गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। घर आने के बाद सोमवार को राहुल सरोज, भानु प्रताप सिंह की कबाड़ की दुकान पर पहुंच कर उलाहना देने लगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष से कई अन्य लोग पहुंचे और फावड़े, डंडे, कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्ष से राहुल सरोज, धर्मेंद्र सरोज दूसरे पक्ष से भानु प्रताप सिंह, उसके पिता अर्जुन सिंह, अमन सिंह, गोपाल सिंह, रीता, आंचल सिंह को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी महेशगंज भेजा गया। वहां से राहुल और धर्मेंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में महेशगंज पुलिस तैनात है। मामले को लेकर एसआई मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें