Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolent Assault in Sonwat Village Four Injured Over Dispute

घर में घुसकर मां-बेटी सहित चार को पीटा, तोड़फोड़

Pratapgarh-kunda News - पट्टी के सोनवट गांव में एक विवाद के चलते तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी से पिटाई की और सामान तोड़ दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 23 Feb 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
 घर में घुसकर मां-बेटी सहित चार को पीटा, तोड़फोड़

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सोनवट गांव में विवाद को लेकर घर में घुसकर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर गया है। सोनवट गांव निवासी संतोष कुमार का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार शाम राजेश, विशाल, विकास, मंगल, सोनू व शीला देवी उनके घर पर आ गए। उनकी लाठी से पिटाई कर दी। जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसे, उसकी मां गीता देवी, बहन गुड़िया और पत्नी संगीता को मारपीट कर घायल कर दिया। मां गीता देवी अचेत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें