Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTeenager Raped by Neighbor While Sleeping Alone in Shed

छप्पर में अकेली सो रही किशोरी से दुष्कर्म

Pratapgarh-kunda News - जेठवारा के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी के माता-पिता निमंत्रण में गए थे, जिससे वह अकेली छप्पर में सो रही थी। पड़ोसी ने रात 12 बजे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 27 April 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
छप्पर में अकेली सो रही किशोरी से दुष्कर्म

जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। माता-पिता के निमंत्रण में जाने के कारण बाहर छप्पर में अकेली सो रही किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी के माता-पिता शुक्रवार रात निमंत्रण में गए थे। किशोरी रात को छप्पर के नीचे अकेली सो रही थी। आरोप है कि रात 12 बजे पड़ोस का ही दूसरी बिरादरी का लड़का उसके पास पहुंचा और धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने माता-पिता को जानकारी देने के बाद यूपी 112 को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। एसओ भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य संकलित कराया। जानकारी पर घर पहुंचे किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इलाके के एक जन प्रतिनिधि तीन गाड़ी के काफिले के साथ थाने पहुंच कर पीड़िता से सुलह समझौते दबाव बनाने प्रयास करने लगे। हालांकि बात नहीं बनी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित किशोरी से कम उम्र का है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें