Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMinor Girl Assaulted in Mustard Field Accused Arrested
खेत गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh-kunda News - बाघराय के एक गांव में एक किशोरी सरसों के खेत में घास काटने गई थी, तभी एक युवक ने उसका दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया, लेकिन परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 27 Jan 2025 03:47 PM
बाघराय। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार शाम करीब चार बजे सरसों के खेत में घास काटने गई थी। तभी एक युवक पहुंचा और किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते भाग निकला। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।