Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsYouth Files Complaint Against Harassment and Assault in Neuaria Police Station

युवती पर किया कमेंट,विरोध पर पिता की पिटाई

Pilibhit News - न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी को गांव के अजय ने अश्लील टिप्पणी की। 11 फरवरी को जब उसकी बेटी नानी के साथ जा रही थी, अजय ने फिर से कमेंट किया। शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 23 Feb 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
युवती पर किया कमेंट,विरोध पर पिता की पिटाई

थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाती है। तभी रास्ते में गांव का रहने वाला अजय पुत्र शंकर लाल उसकी पुत्री को देखकर अश्लील कमेंट करता है। 11 फरवरी को दोपहर एक बजे उसकी पुत्री अपनी नानी के साथ अपने दूसरे वाले घर जा रही थी। तब भी अजय ने कमेंटबाजी की। उसने अपने परिजनो को इस बारे में बताया तो उसने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इस पर अजय, विजय व आकाश पुत्रगण शंकर लाल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी बाइक पर भी लाठी मारी। जिससे उसकी बाइक टूट गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें