शहर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
Pilibhit News - नगर पालिका परिषद गोला के पालिकाध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज की एकजुटता के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए। भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में निर्धन...

नगर पालिका परिषद गोला के पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। समाज को आगे बढ़ाने में युवा की ही मुख्य भूमिका होती है। समाज की एकजुटता के लिए सभी को साथ आकर आपस में सहयोग की भावना को बढ़ाना है। उच्च पदों पर आसीन होकर भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करना होगा। उक्त विचार उन्होंने मंगलवार को शहर के एक होटल में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा संघ के संस्थापक अमित मिश्रा की अगुवाई में आयोजित भगवान परशुराम जयंती पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हम सभी को एक साथ चलना होगा। समाज के निर्धन लोगों की सहायता के लिए प्रयास करें। उनका सहयोग करें। तभी परशुराम के आदर्शों का पालन हो सकेगा और जयंती सफल होगी। कार्यक्रम में समाज की चार निर्धन महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए उनको सिलाई मशीन दी गई। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष अलख जगाने पर श्री चैतन्य तकनीकि स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता भारद्धाज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को भी सम्मानित किया गया। अंत में संस्थापक अमित मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक अवस्थी, अवनि पांडेय, डा. सुधाकर पांडेय, उमाशंकर शुक्ला,कौशल बाजपेई, सरोज बाजपेई, अमिताभ मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अचलेंद्र दीक्षित, नितिन दीक्षित, संजय पांडेय, अनादि मिश्रा, मनोज मिश्रा, अनुराग अवस्थी, अनिल शुक्ला, त्रिभुवन शर्मा, विकास त्रिवेदी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।