Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsUttar Pradesh Women Teacher Union Forms New Executive in Bisalpur

महिला शिक्षक संघ की बिलसंडा कार्यकारिणी की गई घोषित

Pilibhit News - उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की बैठक बीसलपुर में आयोजित की गई, जिसमें नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। संध्या गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, रश्मि यादव को ब्लॉक महामंत्री और श्वेता गुप्ता को ब्लॉक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 4 Feb 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला शिक्षक संघ की बिलसंडा कार्यकारिणी की गई घोषित

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में बीसलपुर में एक बैठक संध्या गंगवार के घर पर आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक बिलसंडा की कार्यकारिणी घोषित की गई। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष नीरांजना शर्मा ने संध्या गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महामंत्री रजनी जौहरी ने रश्मि यादव को ब्लॉक महामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष वर्षा सक्सेना ने श्वेता गुप्ता को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम सहगल ने रीति रानी को ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ममता गंगवार ने मीरा देवी गंगवार को माला पहनाकर संगठन मंत्री घोषित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जसोदा देवी, मंत्री अमिता जायसवाल, संयुक्त मंत्री प्रियंका गुप्ता, प्रचार मंत्री त्रिवेणी गंगवार, वित्त सहायक कीर्ति गंगवार और आय-व्यय निरीक्षक मंत्री कीर्ति सक्सेना के नाम पर सहमति बनी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें