Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsIndian Farmers Union Demands Increase in Sugarcane Prices Amid Rising Costs

गन्ना मूल्य में बढोतरी न होने पर मनमाफिक रेट नही मिल रहें : मंजीत सिंह

Pilibhit News - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर हुई। मंजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। किसान महंगाई के दौर में परेशान हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 24 Feb 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
गन्ना मूल्य में बढोतरी न होने पर मनमाफिक रेट नही मिल रहें : मंजीत सिंह

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने की। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र 2024 और 2025 समाप्ति की ओर है। अभी तक गन्ना मूल्य में कोई बढोत्तरी नही की गई। गन्ना किसान लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार से गन्ना मूल्य में बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस महंगाई के दौर में गन्ने की खेती में लागत बहुत अत्याधिक आ रही है। गन्ने के मूल्य में लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य न बढ़ने से उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की समस्त चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। एक तरफ गन्ना मूल्य बहुत कम है दूसरी तरफ चीनी मिलें अर्ली (अगेती) गन्ना प्रजाति की पेराई करना चाहती हैं और गन्ना किसानों पर अनुचित दबाव बना कर अर्ली वेरायटी गन्ने की बुवाई कराती हैं, लेकिन अगेती गन्ना प्रजाति व सामान्य गन्ना प्रजाति के गन्ने के भाव में केवल 10 रूपए गन्ने के भाव का ही अन्तर है। गन्ना किसानों को अगेती प्रजाति के गन्ने को बोने से सामान्य गन्ने की प्रजाति के गन्ने से 10 रूपए ही अधिक मिलते हैं, लेकिन कुछ समय से जनपद में अगेती गन्ने की वैरायटी में रोग बहुत अत्याधिक लग रहा है। पूरा का पूरा किसानों का गन्ना सूख गया जनपद में अगेती वैरायटी बोने वाले गन्ना किसानों को बहुत अत्याधिक नुकसान उठाना पड़ा। गन्ना विभाग द्वारा समान्य प्रजातियों के अच्छे रोग रहित गन्ना बीज उपलब्ध कराने मांग की। इस मौके पर जिला प्रभारी दिनेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष पवनकुमार वर्मा, रामरतन, कुलदीप कुमार, आनंद कुमार, ऋषिपाल, रवि प्रताप, अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।

----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें