Governor Anandiben Patel s Visit to Pilibhit Scheduled from June 4-6 राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम फाइनल, चार जून को पहुंचेंगी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsGovernor Anandiben Patel s Visit to Pilibhit Scheduled from June 4-6

राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम फाइनल, चार जून को पहुंचेंगी

Pilibhit News - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पीलीभीत दौरा चार से छह जून को होगा। चार जून को वे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और रेडक्रॉस टीम से मिलेंगी। पांच जून को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष किट वितरित...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 31 May 2025 06:27 AM
share Share
Follow Us on
राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम फाइनल, चार जून को पहुंचेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पीलीभीत आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। चार से छह जून को राज्यपाल पीलीभीत में रहेंगी। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल चार जून को सुबह साढ़े ग्यारह बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद करीब पौने बारह बजे रेडक्रास टीम के साथ बैठक कर पीटीआर के अतिथि ग्रह को रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल सीधे जंगल में वन विभाग के मुस्तफाबाद में अतिथि ग्रह के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

पांच जून को सुबह दस बजे कलीनगर तहसील अंतर्गत मुस्तफाबाद में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को विशेष किट का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वे लंच के उपरांत चूका इको स्पॉट के लिए रवाना हो जाएंगी। अगले दिन छह जून को राज्यपाल सुबह नौ बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि जिला स्तरीय तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय में सुरक्षा समेत अन्य सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई है। पीटीआर के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।