संयुक्त किसान मोर्चा ने नई राष्ट्रीय कृषि नीति की जलाई प्रतियां
Pilibhit News - सोमवार को कई किसान संगठनों ने नई कृषि व्यापार नीति के खिलाफ धरना दिया। किसानों ने इसे किसान विरोधी और जन विरोधी बताया। भाकियू के प्रदेश सचिव ने चेतावनी दी कि यह नीति किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए...

सोमवार संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर कई किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। सभी ने नई राष्ट्रीय कृषि व्यापार नीति के खिलाफ किसान विरोधी बताकर तहसील में धरना दिया। जमकर नारेबाजी के बाद कृषि नीतियों की प्रतियों को जलाया। भाकियू प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बताया केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नई कृषि नीति किसान विरोधी नहीं जन विरोधी भी है। उन्होंने कहा संगठन इसके विरोध में जनसंपर्क अभियान चलाएगा। किसानों, ग्रामीण भूमिहीन गरीबों, श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा वर्ष 2021 में निरस्त किए गए तीन काले कृषि कानून से भी नई कृषि नीति खतरनाक है। इसके लागू होने से किसानों मजदूरों और छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इस मौके पर लालू मिश्रा, गुरप्रीत सिंह, नगेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह बबल, जमुना प्रसाद, बलजीत सिंह, सतपाल सिंह, सीताराम, सुरेश सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।