पूरनपुर अलग-अलग सड़क हादसे में आठ घायल
Pilibhit News - पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। एक हादसे में नन्ही देवी और उनकी बेटी अंशिका बाइक की टक्कर में घायल हुईं। अन्य घायलों में करन, राजेश, संजय, राजाबाबू, मनोज गुप्ता और इंद्रजीत...

पूरनपुर। क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में उपचार कराया गया। गोला की रहने वाली नन्ही देवी अपनी नौ वर्षीय पुत्री अंशिका को लेकर अपनी बड़ी पुत्री निवासी मुजफ्फरनगर के घर आ रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही मां बेटी मैजिक से मोहनपुर चौराहे पर उतरी, तभी बाइक की टक्कर से महिला की पुत्री और बाइक सवार सुमित और जितिन निवासी पंकज कॉलोनी सहित तीनों लोग घायल हो गए हैं। दूसरे सड़क हादसों में जमुनिया निवासी करन, राजेश, संजय,राजाबाबू एवं मनोज गुप्ता और सिमरिया निवासी इंद्रजीत घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।