Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDomestic Violence Case Woman Files Complaint Against Abusive Husband
पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - थाना न्यूरिया की निवासी सविता मंडल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पति परेश मंडल उसे प्रतिदिन मारता है और खाने से भी रोकता है। हाल ही में उसने उसके सिर पर फावड़ा मारा, जिससे सविता घायल हो गई। पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 23 Feb 2025 05:04 PM

थाना न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया कॉलोनी निवासी सविता मंडल ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका पति परेश मंडल आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसको खाने को भी नहीं देता है। उसके सिर पर फावड़ा मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। आरोपी उस पर नौकरी करने का दबाव भी बनाता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।