Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCMO Alok Kumar Inspects Women s Hospital in Puranpur for Health Services

अस्पताल में भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत

Pilibhit News - 50 शैय्यायुक्त महिला अस्पताल का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षणअस्पताल में भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत अस्पताल में भर्ती महिलाओं से स्व

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 20 Feb 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
अस्पताल में भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत

बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने नगर के 50 शैय्यायुक्त महिला अस्पताल (एमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुविधाओं को देखा और बार्ड में भर्ती प्रसूता व गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी सेवा के बारे में जानकारी की। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। नगर के पूरनपुर देहात में स्थित 50 बेड के मदर चाइल्ड विंग के नए भवन का संचालन शुरू हो चुका है। इसमें महिला रोगो से संबंधित ओपीडी, प्रसव आदि सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्य होने लगे हैं। बुधवार को सीएमओ ने अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने ओपीडी के बारे में जानकारी की। डॉक्टरों के चैंबरों को देखा। महिला बार्ड में पहुंचकर प्रसूता व गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में अन्य क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए। इसकी जानकारी की। उन्होंने सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर मनीष शर्मा को अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त करने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने आदि निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि महिला अस्पताल में लगभग व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। शेष भी दो-तीन दिन में पूरी हो जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें