ब्राह्मण कल्याण समिति का गठन किया
Pilibhit News - चौकी मनसा सिंह में ब्राह्मण कल्याण समिति की सभा आयोजित की गई, जिसमें वृद्ध चर्चा और उपेक्षित परिवारों के उत्थान पर ध्यान दिया गया। नए अध्यक्ष राजेश मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस अवसर पर...

चौकी मनसा सिंह स्थित ब्राह्मण कल्याण समिति के भवन पर आयोजित सभा में भवन निर्माण के अलावा वृद्ध चर्चा ब्राह्मणों के उपेक्षित परिवारों के उत्थान पर चर्चा की गई। समिति के मंत्री अमिताभ त्रिपाठी ने ब्राह्मण कल्याण समिति के गठन की घोषणा की। नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत दीक्षित, रामकृष्ण बाजपेई एडवोकेट, उपाध्यक्ष अंशुमन मिश्र, अमित पाठक एडवोकेट, मंत्री अमिताभ त्रिपाठी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पंडित रमाकांत पांडे, उप मंत्री अमरीश शर्मा, अखिलेश शुक्ला, राजीव त्रिवेदी, कानूनी सलाहकार धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट, विवेक पांडे एडवोकेट, आय व्यय निरीक्षक नरेंद्र उपाध्याय और कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, अमिताभ अग्निहोत्री, विपिन पांडे, देश दीपक मिश्रा, विवेक शर्मा, डॉ. एनकेदीक्षित, डॉ एचएल पांडे, अतुल शर्मा, बृजेश पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र पांडे, महेश चंद दुबे,यश वर्धन मिश्रा, गगन, मनोज मिश्रा, पुनीत मिश्रा, ब्राह्मण महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष अनीता तिवारी एवं ब्राह्मण युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा का निर्वाचन हुआ। समिति के संरक्षक डॉक्टर प्रेम रतन अवस्थी, संस्थापक सुनील मिश्रा, हर्षवर्धन पांडे, गोपी जीवन गोस्वामी, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, अनुनय दुबे, डॉ मनीष अवस्थी, श्रीराम शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र त्रिवेदी, सूर्य प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, आनंद द्विवेदी, अभिषेक पांडे, संजीव मिश्रा, हरीश हरिश्चंद्र, नितिन मिश्रा, मोहित पांडे, राजेश शुक्ला, प्रदीप कुमार मिश्रा, योगेश शर्मा, राम प्रकाश मिश्रा, पवन मिश्रा, अविनाश चंद्र मिश्रा, कृष्णेंद्र मोहन शुक्ला समेत सैकड़ों ब्राह्मणों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सराहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।