Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBorder Security Review DM Sanjay Kumar Singh and SSP Abhishek Yadav Address Local Issues in Hajara

इंडो नेपाल बार्डर पहुंचे डीएम और एसपी, देखा चप्पा चप्पा

Pilibhit News - पूरनपुर के थाना हजारा में डीएम संजय कुमार सिंह और नवागत एसएसपी अभिषेक यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 27 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
 इंडो नेपाल बार्डर पहुंचे डीएम और एसपी, देखा चप्पा चप्पा

पूरनपुर, संवाददाता। इंडो नेपाल सीमा के थाना हजारा में डीएम संजय कुमार सिंह और नवागत एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना समाधान दिवस पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद बार्डर पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीमा पर गतिविधियों को लेकर एसएसबी से जानकारी ली। अफसरों ने चौकसी बढ़ाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना समाधान का आयोजन हजारा थाने में किया गया। यहां पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया। लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद पहलगाम के घटनाक्रम के अंतर्गत सतर्कता को चेक करने के लिए डीएम और पुलिस अधीक्षक बार्डर क्षेत्र की पुलिस चौकी कम्बोजनगर पहुंचे। यहां पर पेट्रोलिंग की जानकारी, आने जाने वाले लोगों की जांच एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। मैप लेआउट के माध्यम से भी जानकारी ली गई। इस दौरान बार्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट चरनदीप सिंह बल, हरविंदर सिंह व सिविल और नेपाल पुलिस को सीमा पर दोनों ओर से नियमित निगरानी रखने के लिए कहा गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, हजारा थानाध्यक्ष के अलावा लेखपाल और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें