विदेश से घर पहुंचा कामगार का शव, परिवारीजनों में मचा कोहराम
Padrauna News - जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहा छोटा टोला निवासी एक युवक का शव शुक्रवार की देर रात घर पहुंचने पर परिवारीजन

जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहा छोटा टोला निवासी एक युवक का शव शुक्रवार की देर रात घर पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी।
छोटा टोला निवासी मुनीब मद्धेशिया उम्र 45 वर्ष का 2 फरवरी 2025 को ड्यूटी कर रात में भोजन करने के बाद सो गया और 3 फरवरी की सुबह साथ में रहने वाले साथी ने ड्यूटी जाने के लिए जगाया तो वह नहीं जगा। लोगों द्वारा कंपनी को इसकी सूचना दिया गया। मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों से बताया कि उसकी मौत हो गई। कंपनी ने पोस्टमार्टम करा कर शव घर वापस भेज दिया। 3 फरवरी को दिन में दस बजे लोगों को मुनीब के कमरे में मृत्यु होने सूचना मिली। दो वर्ष पहले मुनीब मद्धेशिया परिवार की आजीविका चलाने के लिए दुबई के आबुदाबू के एनएसएच कंपनी में पेंटिंग करने के काम में गया था। शुक्रवार की देर रात उसका शव गांव पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लक्ष्मीना देवी गहरे सदमे के कारण बार बार बेहोश हो जा रही थी। बेटा रमेश, दो बहन व चार बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। बड़ी बेटी कुमकुम का विवाह हो चुका है। दूसरे बेटी प्रियंका का विवाह आगामी 7 जून 2025 को तय थी। इस घटना से ग्रामीण काफी शोकाकुल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।