Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़new India we will not spare anyone who teases us CM Yogi on Pahalgam attack warned terrorists

ये नया भारत है, छेड़ने वाले को छोड़ेगा नहीं, पहलगाम हमले पर बोले सीएम योगी, आतंकियों को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है, छेड़ने वाले को छोड़ेगा नहीं। जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार खीरी जिले के पलिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, पलिया कलां (खीरी)Sat, 26 April 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
ये नया भारत है, छेड़ने वाले को छोड़ेगा नहीं, पहलगाम हमले पर बोले सीएम योगी, आतंकियों को दी चेतावनी

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खीरी से सीधी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है, छेड़ने वाले को छोड़ेगा नहीं। जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार खीरी जिले के पलिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शारदा नदी की बाढ़ से खीरी जिले के क्षेत्र को बचाने के लिए 22 करोड़ की लागत से चल रही ड्रेजिंग व चेनलाइजेशन की परियोजना का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पलिया पहुंचे थे। यहां निरीक्षण के बाद आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए जगह नहीं है भारत सरकार का सेवा और सुशासन का मॉडल विकास और सुरक्षा पर आधारित है। कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करेगा तो जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है। ये किसी को छेड़ता नहीं है और कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सब माफिया, दंगा से मुक्त अग्रणी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। अब हम बाढ़ के स्थाई समाधान की ओर बढ़ रहे हैं।

शारदा नदी के चेनलाइजेशन से बाढ़ की समस्या खत्म की जा सकेगी। इससे इलाके की ढाई लाख लोगों को बाढ़ और कटान से राहत मिलेगी। गन्ना भुगतान के मामले पर भी मुख्यमंत्री योगी ने चीनी मिलों को चेतावनी जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 122 चीनी मिलों में से 105 मिलें एक सप्ताह के अंदर ही किसानों का भुगतान कर रही हैं। सिर्फ 17 चीनी मिल भुगतान में देर कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये चीनी मिलें सुधार नहीं करती तो उनको नीलम किसानों का किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस का पर हमला करते हुए कहा कि ये पार्टियों समाज को जातियों में बांटने की साजिश रच रही है। यह लोग छत्रपति शिवाजी, राणा सांगा, सरदार पटेल का अपमान करते हैं और क्रूर शासक औरंगजेब व बाबर का गुणगान करते हैं। जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी कॉरिडोर और दुधवा में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि जब यहां सभी सुविधाएं होंगी तो पर्यटक उन जगहों पर क्यों जाएंगे जहां खतरा है। सभा को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें